संसाधन 3: समाचार कहानियाँ

यहाँ समाचार कहानी के दो अन्य संभव प्रकार प्रस्तुत हैं जो विषय के बारे में सोचने और रायें व्यक्त करने में आपके छात्रों को प्रोत्साहित कर सकते हैं:

  • वर्षो तक उपयोग न किए जाने के बाद तमिल नाडु के कुडनकुलम परमाणु संयंत्र द्वारा फिर से बिजली उत्पन्न करने के बारे में एक कहानी।
  • एक नई बस्ती शुरू करने के लिए करीब 20,000 भारतीयों द्वारा मंगल ग्रह के लिए एक-तरफा यात्रा के लिए आवेदन करने के बारे में एक कहानी।

यहाँ छात्रों के लिए सुझाए गए कुछ प्रश्न उपलब्ध हैं। ध्यान दें कि वे न केवल कहानी की विषय-वस्तुओं के बारे में हैं, बल्कि छात्रों को आलोचनात्मक ढंग से सोचने और राय व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

समाचार कहानी 1

  • क्या परमाणु बिजली ‘सुरक्षित और निरापद’ हो सकती है?
  • क्या भारत के कल्याण और आर्थिक उन्नति के लिए परमाणु बिजली जरूरी है?
  • परमाणु कंपनियाँ कहती हैं कि दुर्घटना होने पर वे बड़ी रकम का भुगतान करेंगी। क्या पैसा बीमारी या जीवन के नुकसान की भरपाई कर सकता है?
  • क्या आप किसी परमाणु संयंत्र के पास रहते हैं? यदि हाँ, तो आप इसके बारे में क्या सोचते हैं? यदि नहीं, तो आपके विचार से आपको कैसा महसूस हो सकता है?

समाचार कहानी 2

  • आपके खयाल से इतने सारे लोग भारत छोड़कर मंगल ग्रह पर क्यों बसना चाहते हैं?
  • क्या आपके विचार से मंगल ग्रह पर रहना कठिन होगा? क्यों?
  • क्या आप मंगल ग्रह पर रहना पसंद करेंगे?
  • आप कहाँ रहना पसंद करेंगे? क्यों?

इनमें से कुछ प्रश्न दूसरों से अधिक कठिन हैं। विभिन्न स्तरों के छात्रों के लिए कई प्रकार के प्रश्नों को शामिल करना एक अच्छी अवधारणा है। सभी छात्रों को उन प्रश्नों का उत्तर देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए जो उन्हें सोचने के लिए प्रेरित करते हैं। छात्रों को इन प्रश्नों का उत्तर या तो बोलने या लिखने की गतिविधियों में दे सकते हैं। (चर्चा पर मार्गदर्शन के लिए देखें इकाई अंग्रेजी में बोलने में सहायता करना: जोड़ी और समूहकार्य और लिखने में छात्रों की मदद करने के बारे में अवधारणाओं के लिए देखें इकाइयाँ अंग्रेजी में स्वतंत्र लेखन में सहायता करना और समग्र-कक्षा लेखन क्रियाकलाप।)

संसाधन 2: अंग्रेजी कक्षा में चित्रों का उपयोग करना

संसाधन 4: समूहकार्य का उपयोग करना