5 सारांश

इस इकाई में चर–राशियों के पीछे के विचारों से परिचित होते हुए, ग्राफ़ समझने में विद्यार्थियों की मदद करने के तरीकों का अन्वेषण किया गया। शुरुआत से ही, विद्यार्थियों को समाचारपत्रों, विज्ञापनों और अन्य कहीं भी मिलने वाले ग्राफ़ लाकर, अपने सीखने का संबंध वास्तविक दुनिया से करने के लिए कहा गया। इस पूरी इकाई की बुनियादी अवधारणा यह थी कि ’हर ग्राफ़ एक कहानी कहता है’; इस विचार पर बल देने के लिए विद्यार्थियों को पहले कहानियों का मिलान ग्राफ़ से करने और फिर उन्हें जो ग्राफ़ मिले थे उनके लिए अपनी खुद की कहानी लिखने के लिए कहा गया। प्रदान किए गए ग्राफ़ का उपयोग करके एक एक्शन हीरो के बच निकलने की कहानी का प्रतिरूपण करने से विद्यार्थियों को चर–राशियों को ठीक से जोड़ते हुए उनके खुद के ग्राफ़ चित्रित करने के लिए कहा गया ताकि उनके ग्राफ़ से कहानी उभर कर आ सके। संसाधन

4 अपनी खुद की कहानी और खुद का ग्राफ़ बनाना