संसाधन 3: कक्षा के लिए बाल साहित्य का चयन

छात्रों को विविध विषयों पर कहानियों और कविताओं में संलग्न करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

  1. कम आयु के बच्चों की पुस्तकें और कहानियाँ उन्हें निम्न में मदद करती है:
    • अक्षरों, परिचित शब्दों और वाक्यांशों की पहचान करना सीखना
    • पूर्वानुमान लगाने और शब्दों की व्याख्या करने के लिए चित्रों का उपयोग सीखना
    • ऐसे शब्द और वाक्य शैली सीखना, जो वे अन्य पठन में लागू कर सकें
    • पाठकों के रूप में विश्वास हासिल करना।

    छोटे बच्चों के लिए उपयुक्त पाठों का चयन करने के लिए आपको निम्न पर ध्यान देना चाहिए:

    • घर या सामुदायिक गतिविधियों जैसी परिचित स्थितियाँ
    • संख्या, सप्ताह के दिन, मौसम या दिनचर्या जैसे पैटर्न और दृश्य
    • रूपांतरण के साथ, दोहराव वाले शब्द और वाक्यांश
    • शब्दों और चित्रों के बीच एक दृढ़ संबंध

    • दिलचस्प छवियाँ (फ़ोटोग्राफ़, चित्र या आरेख), जिनके बारे में छात्र परस्पर बात कर सकें
    • छात्रों की दिलचस्पी को बनाए रखने और उन्हें स्वयं पाठ पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु पाठ्य वस्तु का छोटा होना।
  2. बड़े बच्चों के लिए पुस्तकें और कविताएँ उन्हें निम्न में मदद कर सकती हैं:
    • उच्च स्तरीय शब्दावली और वाक्यांशों का प्रयोग सीखना
    • कहानियों और पठन शक्ति का महत्व समझना
    • इतिहास और परंपराओं के बारे में जानना
    • दुविधाओं और समस्याओं के बारे में समझ विकसित करना।

    बड़े बच्चों के लिए उपयुक्त पाठ का चयन करते समय आपको निम्न पर ध्यान देना होगा:

    • रोमांचक आख्यान और रोचक पात्र
    • नाटकीयता, संघर्ष और संकल्प, यात्रा या परिवर्तन
    • हास्य या दिलचस्प संवाद
    • बच्चों को सोचने का अवसर
    • महत्वपूर्ण संदेश।

संसाधन 2: ‘युवती जिसने साँप से शादी की’

संसाधन 4: कहानी सुनाना, गीत, रोल–प्ले और नाटक