संसाधन

संसाधन 1: भारत में नागरिकों के मौलिक कर्तव्य

भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि:

  • a.संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों और संस्थानों, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान का सम्मान करें।
  • b.स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय संघर्ष को प्रेरित करने वाले महान आदर्शों को मन में संजोएँ और उनका पालन करें;
  • c.भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखें तथा उसकी रक्षा करें;
  • d.देश की रक्षा करें और ऐसा करने के लिए आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें;
  • e.धार्मिक, भाषाई और क्षेत्रीय या दलीय विविधताओं से परे भारत के सभी लोगों के बीच सद्भाव और सामान्य भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें; महिलाओं की गरिमा के लिए अपमानजनक प्रथाओं का त्याग करें;

  • f.हमारी मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विरासत को महत्व दें और उसका संरक्षण करें;
  • g.जंगलों, झीलों, नदियों और वन्य जीवन सहित प्राकृतिक परिवेश का संरक्षण और सुधार करें, और जीवित जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव रखें;
  • h.वैज्ञानिक सोच, मानवतावाद और जाँच तथा सुधार की भावना का विकास करें।
  • i.सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करें और हिंसा छोड़ें;
  • j.व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधि के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता की दिशा में प्रयास करें, ताकि राष्ट्र लगातार प्रयास और उपलब्धि के उच्च स्तरों तक बढ़ता जाए
(स्रोत: गृह विभाग, बिहार सरकार, अदिनांकित)

6 सारांश

संसाधन 2: सभी को शामिल करना