1 आपके स्थानीय क्षेत्र में अंग्रेजी

भारत में अंग्रेजी की मौजूदगी के कारण, आप और आपके छात्र हर दिन अंग्रेजी से संपर्क में आ सकते हैं, भले ही आपको इसका पता न हो। जब छात्र कक्षा के बाहर अंग्रेजी देखते और सुनते हैं, तब उसका अर्थ समझने के लिए उन्हें स्वयं कोशिश करनी होती है। छात्रों का ध्यान स्थानीय क्षेत्र में प्रयुक्त की जाने वाली अंग्रेजी की ओर आकर्षित करके आप सही व सटीक अंग्रेजी सीखने में उनकी मदद कर सकते हैं। इससे भाषा को सीखने की उनकी प्रेरणा में वृद्धि होगी, क्योंकि उन्हें स्वयं अपने लिए अंग्रेजी समझने और उसका उपयोग करने के लाभ दिखाई देंगे।

गतिविधि 1: आपके स्थानीय क्षेत्र में अंग्रेजी

अगले कुछ हफ्तों के दौरान, एक छोटी सी नोटबुक साथ में रखें। उस अंग्रेजी के नोट बनाएं जिसे आप समुदाय में देखते और सुनते हैं। उन शब्दों और वाक्यांशों के बारे में सोचें जिन्हें आप पहचानते हैं या जिन्हें आप नहीं पहचानते हैं।

  • क्या ऐसे कोई शब्द या वाक्यांश हैं जिन्हें आप अक्सर देखते या सुनते हैं? वे क्या हैं?
  • क्या ऐसी कोई जगहें हैं जहाँ आपको अंग्रेजी दिखने या सुनाई देने की अधिक संभावना है? वे कहाँ–कहाँ हैं?
  • आपके विचार से आपको इन जगहों में अंग्रेजी का अधिक उपयोग क्यों दिखता या सुनाई देता है?

चित्र 1 में रोजमर्रा की अंग्रेजी के कुछ उदाहरण हैं जिनसे आपको कुछ विचार मिल सकते हैं।

चित्र 1 अंग्रेजी पाठ वाले संकेतों की एक श्रंखला।

आप अपने छात्रों से इस गतिविधि को करने के लिए कह सकते हैं ताकि वे अपने आस–पड़ोस में अंग्रेजी की भूमिका के प्रति अधिक सजग हो जाएं। अंग्रेजी का उपयोग अक्सर कई भाषाएं बोलने वालों को जानकारी सुलभ करा सकने के लिए, या किसी चीज को एक अंतरराष्ट्रीय ’अनुभूति’ देने के लिए किया जाता है। आप अपने अध्यापन में आप मिलने वाले संसाधनों का उपयोग भी कर सकते हैं। अगली केस स्टडी में, आप एक अध्यापक के बारे में पढ़ेंगे जो अपने अंग्रेजी पाठ में विज्ञापन का उपयोग करते हैं।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं

2 विज्ञापनों का उपयोग करना