4 अंग्रेज़ी को कक्षा के भीतर और बाहर जोड़ना

पिछली गतिविधियों में आपने उस अंग्रेजी के बारे में सोचा है जो आपके स्थानीय क्षेत्र में उपलब्ध है और उसे अपनी कक्षा में किस तरह कैसे लाया जा सकता है। ऐसे और भी तरीके हैं जिनसे आप और आपकी कक्षा स्थानीय समुदाय तक पहुँच बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, सम्भव है आपके छात्र ऐसे लोगों को जानते हों जो निजी या पेशेवर कारणों से अंग्रेजी का नियमित रूप से उपयोग करते हैं। आप भाषा के इन उपयोगों के प्रति अपने छात्रों को अधिक जागरूक बना सकते हैं, और इससे अंग्रेजी सीखने का महत्व को बल मिल सकता है। इससे आप और उन्हें दोनों को इस बारे में सोचने में मदद भी मिलेगी कि आपको अपनी कक्षा में किस प्रकार के अंग्रेजी कौशलों का अभ्यास करना चाहिए।

गतिविधि 4: वे लोग जो अंग्रेजी का उपयोग करते हैं

पाठ से पहले निम्नलिखित प्रश्न बोर्ड पर लिखें।

  1. अपने छात्रों से दो कॉलमों वाली एक तालिका बनाने को कहें।
  2. उन्हें तालिका को भरने के लिए कहें। पहले कॉलम में, वे उन लोगों की सूची बनाते है जिन्हें वे जानते हैं, उदा. उनका डॉक्टर, पुलिसकर्मी, उनकी दादी/नानी, आदि। दूसरे कॉलम में, वे उन चीजों को सूचीबद्ध करते हैं जिन्हें उन्होंने इन लोगों को अंग्रेजी में पढ़ते और लिखते देखा है। अपनी सूचियाँ बनाने में मदद के लिए उन्हें बोर्ड पर लिखे संकेतों का उपयोग करना चाहिए।
  3. उनसे अपनी बगल के छात्र की तालिका को देखकर तुलना करने को कहें। फिर शायद वे अपनी सूचियों में अन्य चीजें भी जोड़ना चाहेंगे।
  4. अंत में:, कक्षा में अपनी जानकारी प्रस्तुत करने के लिए उन्हें जोड़ियों में काम करने को कहें। क्या वे इस बात पर आश्चर्यचकित होते हैं कि कितनी सारी अंग्रेजी का उपयोग हुआ?

विचार के लिए रुकें

इस गतिविधि को आजमाने के बाद विचार करने के लिए यहाँ कुछ प्रश्न दिए गए हैं। यदि संभव हो, तो इन प्रश्नों की चर्चा किसी सहकर्मी के साथ करें।

  • पाठ के बाद, इस बारे में सोचें कि आप अपने छात्रों की प्रतिक्रियाओं का उपयोग आगे के पाठों में कैसे कर सकते हैं। क्या ऐसे लोग हैं जिन्हें आप कक्षा में बुलाकर इस बारे में बताने का अनुरोध कर सकते हैं कि वे अंग्रेजी का उपयोग कैसे करते हैं?
  • क्या आप पाठ्यपुस्तक के पाठों और इन लोगों के अंग्रेजी का उपयोग करने के तरीकों के बीच कोई संबंध स्थापित कर सकते हैं?
  • क्या ऐसे अन्य स्थानीय संसाधन उपलब्ध हैं जिनका उपयोग आप अपनी कक्षा में कर सकते हैं?

इस विषय पर अधिक विचारों के लिए संसाधन 3, ’स्थानीय संसाधनों का उपयोग करना’ देखें।

3 गीतों का उपयोग करना

5 अंग्रेजी और प्रौद्योगिकी