संसाधन

संसाधन 1: स्वयं अपनी अंग्रेजी का विकास करना

इस इकाई की गतिविधियाँ करने के लिए उपयोगी हो सकने वाले कुछ वाक्यांशों की सूची यहाँ उपलब्ध है।

बोलने में विद्यार्थियों की मदद करना

  • क्या आपने जो लिखा है उसे कृपा करके पढ़ कर सुना सकते हैं?
  • हमें बताएं कि आपने क्या लिखा है।
  • क्या मैं आपका वाक्य देख सकता/सकती हूँ?
  • मैं आपसे सहमत नहीं हूँ।
  • क्या आप उससे सहमत हैं?
  • जिस शब्द की आपको तलाश है वह XXX है।
  • मेरा खयाल है आपका मतलब XXX से है।

कहानी सुनाना

  • क्या आप कहानी सुनना पसंद करेंगे?
  • एक दिन, कई वर्ष पहले, वहाँ एक ...

  • आपके विचार से आगे क्या हुआ?

  • क्या आप अनुमान लगा सकते हैं?
  • उसे कैसा महसूस हुआ? आपका क्या विचार है?

  • अब आपकी बारी है।

बोलने की गतिविधि के बाद गलतियाँ सुधारना

  • आप बहुत अच्छी तरह बोले।
  • बोर्ड पर इन वाक्यांशों को देखें।
  • उनमें कुछ गलतियाँ हैं।
  • वे गलतियाँ क्या हैं?

  • इस वाक्य में गलत क्या है?
  • इस शब्द में गलत क्या है?
  • क्या किसी को सही शब्द पता है?
  • क्या कोई सही वाक्य लिख सकता है?

यहाँ स्वयं आपके बोलने के कौशलों का विकास करने के लिए कुछ सुझाव हैं:

  • उदाहरण के लिए रेडियो या इंटरनेट पर जितनी अधिक हो सके उतनी अंग्रेजी सुनें।
  • यदि संभव हो तो अंग्रेजी की फिल्में या टीवी प्रोग्राम देखें।
  • अंग्रेजी पाठों को ऊँचा पढ़कर स्वयं सुनें। यदि संभव है, तो अपने आप को रिकार्ड करें और उसे सुनें। फिर इसे दोबारा करें!

आपके सहयोगियों या किसी भी अंग्रेजी बोलने वाले व्यक्ति के साथ बोलने का अभ्यास करें। कदाचित आप एक स्थानीय इंग्लिश क्लब शुरू कर सकते हैं जहाँ आप प्रति सप्ताह एक घंटे के लिए अंग्रेजी में गपशप (चैट) कर सकते हैं?

4. सारांश

संसाधन 2: समूहकार्य का उपयोग करना