2 पाठ को पढ़ते समय उसे समझने में छात्रों की मदद करना

छात्रों को पठन–पूर्व गतिविधि देने से जो कुछ वे पढ़ने जा रहे हैं उसके लिए तैयार होने में उन्हें मदद मिलती है। छात्रों को अपने आप मौन होकर पढ़ने के लिए समय देना (चित्र 1) उन्हें पाठ को समझने – और उसका आनंद लेने – में भी मदद कर सकता है। निम्नलिखित में, आप वे गतिविधियाँ देखेंगे जो आप अपने छात्रों को मौन होकर पढत़े समय दे सकते हैं ताकि वे समझ सकें कि वे क्या पढ़ रहे हैं।

चित्र 1 एक छात्रा मौन होकर पढत़े हुए।

विद्यार्थी क्या पढ़ रहे हैं इसे समझने में मदद करने के लिए उन्हें मौन वाचन करते समय कुछ विचार बिन्दु देना महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए प्रश्नों के उत्तरों की तलाश करना आपके छात्रों को पाठ को पढ़ने के लिए एक प्रयोजन देता है और वे जो कुछ पढ़ रहे हैं उस पर ध्यान केन्द्रित करने में मदद करता है।

छात्रों को मौन वाचन के समय उत्तर देने के लिए प्रश्न देने से भी आपको इस बात का आकलन करने में मदद मिलेगी कि छात्रों ने कितना समझा है। छात्र अलग अलग रफ्तारों से पढ़ेंगे, और अलग अलग बातें समझेंगे। जब आपके छात्र पढ़ रहे हों तब कमरे में घूमें। नोट करें कि किन छात्रों को प्रश्नों का उत्तर देने में समस्या हो रही है और किन छात्रों को गतिविधि आसान लग रही है।

गतिविधि 3: कक्षा में आजमाएं – पाठ पढ़ते समय उसे समझने में अपने छात्रों की मदद करने के लिए मौन पठन का उपयोग करना

अपनी कक्षा में मौन पठन आजमाने के लिए इन चरणों का अनुसरण करें:

  1. ऐसा कोई पाठ चुनें जिसे आपके छात्रों ने अब तक नहीं पढ़ा है (ये पाठ्यपुस्तक का अगला अध्याय हो सकता है।)। वह किसी भी तरह का पाठ हो सकता है – गद्य, पद्य, नाटक या अखबार या रिपोर्ट। यह वही पठन–सामग्री हो सकती है जिसका उपयोग आपने गतिविधि 1 में किया था।
  2. कक्षा के सामने, पाठ को पढ़ें। ऐसे चार या पाँच प्रश्न सोचें जो आप इसके बारे में पूछ सकते हैं। यदि यह कोई लंबा पाठ है, तो इसके एक खंड के बारे में पूछे जा सकने वाले प्रश्न सोचें। सुनिश्चित करें कि प्रश्न पाठ के पाठ के अर्थ और उसके घटनाक्रम के बारे में हैं (उदाहरण के लिए, ’What advice does the writer give?’), उसमें प्रयुक्त भाषा के बारे में नहीं (उदाहरण के लिए, ‘What does “doth” mean?’)। पाठ (एक पत्र) के उदाहरण और उसके अर्थ के बारे में आपके द्वारा पूछे जा सकने वाले कुछ प्रश्नों के लिए संसाधन 1 देखें। प्रश्न पूछने के बारे में आप इकाई ‘समग्र–कक्षा पठन दिनचर्याएं’ में अधिक जानकारी पा सकते हैं।

  3. कक्षा में, छात्रों को पाठ के बारे में अपने प्रश्न दें। आप इन प्रश्नों को बोर्ड पर लिख सकते हैं, या उन्हें लिखवा सकते हैं। ऐसा छात्रों के पाठ को पढ़ने से पहले करें।

  4. छात्रों से अध्याय या पाठ को पढ़ने के कहें। यदि उसमें दो या तीन अनुच्छेद हैं, तो उनसे उसका केवल एक भाग पढ़ने को कहें। छात्रों से मौन होकर पढ़ने और प्रश्नों के उत्तर खोजने को कहें। उन्हें बताएं कि हर शब्द को समझना महत्वपूर्ण नहीं है। उन्हें एक समय सीमा दें। छात्रों के पढत़े समय, कमरे में चहलकदमी करते हुए जाँच करें कि हर कोई पढ़ रहा है और किसी भी समस्या या प्रश्न का समाधान करें।
  5. जब समय सीमा समाप्त हो जाए, तब छात्रों से प्रश्नों का उत्तर देने को कहें। आप संपूर्ण कक्षा से जवाब मांग सकते हैं, या वे अपने उत्तरों की तुलना करने के लिए जोड़ियों में काम कर सकते हैं। यदि उन्हें अपनी बात अंग्रेजी में कहने में कठिनाई हो रही हो तो वे अपनी स्थानीय भाषा का उपयोग कर सकते हैं। यदि उन्हें स्वयं को व्यक्त करने में कठिनाई हो रही हो – तो उनकी सहायता करने का प्रयास करें – या उनसे एक दूसरे की मदद करवाएं। स्वयं प्रश्नों का उत्तर न दें, धीरज रखें और छात्रों को उत्तर देने दें।
  6. अपने छात्रों से पूछें कि उन्होंने पाठ से और क्या सीखा है या उसमें क्या रुचिकर पाया है, और उनसे उसके कारण बताने को कहें।
  7. इस गतिविधि के बाद, या अगली कक्षा में, यदि आपको लगे कि छात्रों ने पाठ को ठीक से नहीं समझा है तो आप आगे बढत़े हुए पाठ को और उसमें प्रयुक्त भाषा को अधिक विस्तार से देख सकते हैं।

विचार के लिए रुकें

इस गतिविधि को आजमाने के बाद विचार करने के लिए यहॉ कुछ प्रश्न दिए गए हैं। यदि संभव हो, तो इन प्रश्नों की चर्चा किसी सहकर्मी के साथ करें।

  • क्या छात्रों के मौन पठन गतिविधि करते समय उनको समय सीमा देने से उनके पठन को फोकस करने में सहायता मिली?
  • आपके विचार से अनुवाद या स्पष्ट किए बगैर छात्रों को कितना समझ में आया?

समय सीमा महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि कुछ छात्र अन्य लोगों से अधिक तेजी से पढ़ेंगे, और कुछ अन्य लोगों से अधिक समझेंगे। जो भी हो, आपके द्वारा तय की गई समय सीमा में सभी छात्र अध्याय का कम से कम कुछ भाग पढ़ने में समर्थ होंगे, और उन्हें सामग्री का कुछ भाग तो समझ में आएगा। यदि कुछ छात्र अन्य लोगों से पहले समाप्त कर लेते हैं, तो वे पूरा अध्याय या अध्याय के एक खंड को दोबारा पढ़ सकते हैं।

जब वे मौन होकर पढत़े हैं, तब आपके छात्र हर शब्द को नहीं समझेंगे। उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है, और जब वे पहली बार कोई चीज पढत़े हैं तो यह बिल्कुल सामान्य बात है। महत्वपूर्ण यह है कि वे सबसे आवश्यक जानकारी, या पाठ के संदेश को समझें। आप उनसे जो प्रश्न पूछें वे पाठ के संदेश को खोजने में विद्यार्थियों की मदद करने वाले होने चाहिए। अभ्यास से, छात्र अपने बल पर बेहतर ढंग से पढ़ने लगेंगे।

अधिकांश लोगों के लिए, मौन होकर पढत़े समय पाठ का आनंद लेना और उसे समझना अधिक आसान होता है। फिर भी अंग्रेजी कक्षा में, छात्रों से अक्सर पाठों को सस्वर पढ़ने को कहा जाता है – या शिक्षक अपने छात्रों को सस्वर पढ़कर सुनाते हैं। सस्वर पढ़ना एक उपयोगी तकनीक हो सकती है तथापि, उसे हर समय करने से स्वतंत्र रूप से पढ़ना सीखने छात्रों की प्रगति में बाधा पड़ सकती है।

1 छात्रों को पढ़ने के लिए तैयार करना

3 पाठ को पढ़ने के बाद उसकी समझ की जाँच करना