3 पाठ को पढ़ने के बाद उसकी समझ की जाँच करना

छात्रों के पाठ को पढ़ लेने के बाद, उन्हें पाठ की महत्वपूर्ण बातों या लेखक द्वारा कही गयी कुछ महत्वपूर्ण बातों की संभवतः कुछ समझ होगी। उन्हें शब्दावली और भाषा की भी थोड़ी–बहुत समझ होगी। पाठ के पढ़ने के बाद, आपको जाँचना चाहिए कि छात्रों ने कितना समझा है।

जिन गतिविधियों का उपयोग आप छात्रों की समझ की जाँच करने के लिए कर सकते हैं, उनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

  • बोध–संबंधी प्रश्न: आप इन्हें पाठ्यपुस्तक में पा सकते हैं, या आप स्वयं अपने बना सकते हैं। उन्हें बोर्ड पर लिखें या उन्हें अपने छात्रों को लिखवाएं। एक विकल्प है अध्याय को पढ़ने के बाद छात्रों से समूहों में स्वयं अपने बोध–संबंधी प्रश्न लिखने को कहना। समूह प्रश्नों का आदान–प्रदान करते हैं और एक दूसरे के प्रश्नों का उत्तर देते हैं (देखें इकाई ‘समग्र–कक्षा पठन दिनचर्याएं‘)।
  • चर्चाएं और सारांश: छात्र जो कुछ उन्होंने पाठ के बारे में समझा है समूहों में उस पर चर्चा करते हैं। वे घटनाक्रम का सारांश, या पाठ की सबसे महत्वपूर्ण बातें लिख सकते हैं।
  • व्याकरण और शब्दावली विकास: पाठ्यपुस्तकों के अध्यायों में शब्दावली और व्याकरण संबंधी सरं चनाओं के उदाहरण होते हैं जिन्हें छात्र सीख सकते हैं और उपयोग में ला सकते हैं (देखें इकाई ‘व्यावहारिक अंग्रेजी व्याकरण‘)। अध्याय को पढ़ने के बाद, ऐसी गतिविधियाँ करें जिनमें आपके छात्र इनमें से कुछ शब्दों या संरचनाओं का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए, उन्हें अध्याय के लिए किसी नई शब्दावली का उपयोग करते हुए कुछ वाक्य या अनुच्छेद लिखने को कहें।

वे गतिविधियाँ, जिनमें आप जाँच करते हैं कि छात्रों ने पाठ के बारे में कितना समझा है, या उन्हें किसी अंश की भाषा का उपयोग करने को प्रोत्साहित करते हैं, पठनोपरान्त गतिविधियाँ कहलाती हैं। वे आप और आपके छात्रों की यह देखने में मदद करती हैं कि उन्होंने कितना समझा है, और वे नई भाषा सीखने में छात्रों की मदद करती हैं।

गतिविधि 4: पठनोपरान्त गतिविधि का नियोजन और निष्पादन करना

उस पाठ का उपयोग करने वाले अध्याय के बारे में सोचें जो आप अगले सप्ताह पढ़ाने जा रहे हैं। पठनोपरान्त गतिविधियों के लिए विचारों को देखें और तय करें कि आप अपनी कक्षा के लिए किन का उपयोग करेंगे। अध्यायों के नियोजन के बारे में अधिक जानकारी के लिए, देखें संसाधन 2।

पठनोपरान्त गतिविधि का उपयोग करते हुए अध्याय का नियोजन और निष्पादन करें। जब छात्र पठनोपरान्त गतिविधियाँ कर रहे हों, कमरे में घूमकर जाँचें कि उन्होंने क्या समझा है, और इसका उपयोग पठन में छात्रों की प्रगति के अपने आकलन के भाग के रूप में करें।

क्या इस गतिविधि ने छात्रों की समझ का आकलन करने में आपकी सहायता की? अपने आकलनों का उपयोग आप अपने अगले अध्याय का नियोजन करने के लिए कैसे करेंगे? आकलन पर अधिक जानकारी के लिए, संसाधन 3 देखें।

2 पाठ को पढ़ते समय उसे समझने में छात्रों की मदद करना

4 तकनीकों का संयोजन करना