5 सारांश

समझने के लिए पढ़ने में छात्रों की मदद करने के लिए, आप उन्हें पठन–पूर्व गतिविधियाँ दे सकते हैं। आप छात्रों को मौन होकर पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित कर सकते हैं, और उनके पढत़े समय उन्हें कुछ करने को दे सकते हैं (जैसे प्रश्नों के उत्तर खोजना)। आप उन्हें समझ की जाँच करने, अध्याय से नई भाषा का अभ्यास करने या बोलने या लिखने जैसे भाषा संबंधी कौशल विकसित करने के लिए पठनोपरान्त गतिविधियाँ दे सकते हैं। इन तकनीकों के संयोजन का उपयोग पाठ्यपुस्तक या कहीं और से भी लिए गए किसी भी पाठ के साथ किया जा सकता है।

यदि आप अपने स्वयं के पठन कौशलों को विकसित करने के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो संसाधन 5 देखें, और यदि आप पठन सिखाने के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो अतिरिक्त संसाधन खंड देखें।

इस विषय पर अन्य माध्यमिक अंग्रेजी शिक्षक विकास इकाइयाँ ये हैं:

  • समग्र–कक्षा पठन दिनचर्याएं: आप इस इकाई में पठन के बारे में अधिक जान सकते हैं। इसमें उन अनेकों तकनीकों और कार्यनीतियों पर चर्चा की गई है जिनका उपयोग छात्र अपने पठन कौशलों का विकास करने के लिए कर सकते हैं।
  • शब्दावली पढ़ाने के लिए कार्यनीतियाँ: यह इकाई इस बात पर चर्चा करती है कि अध्यापक किसी पाठ के शब्दों को समझने के लिए छात्रों की कैसे सहायता कर सकते हैं, और शब्दों को किसी सन्दर्भ में पढ़ाने के लिए पाठों के उपयोग पर चर्चा करती है।
  • आनन्द के लिए पठन को प्रोत्साहन’ इस इकाई में आप गहन पठन में छात्रों की मदद करने की तकनीकों के बारे में जान सकते हैं।

4 तकनीकों का संयोजन करना

संसाधन