संसाधन 4: अध्याय योजना – भारत के बच्चों के नाम एक पत्र

आप इस अध्याय योजना की संरचना का उपयोग किसी भी पाठ या गद्यांश के साथ कर सकते हैं। इसके विभिन्न अंगों को एक ही कक्षा में, या कई कक्षाओं में संचालित किया जा सकता है।

पठन–पूर्व

  1. बोर्ड पर शीर्षक लिखें, और समझाएं कि पत्र किस बारे में है (एक वृद्ध आदमी भारत के बच्चों को सलाह दे रहे हैं)।
  2. मैंने अपने छात्रों से कुछ सुझाव सोचने के लिए कहा जो वे भारत के बच्चों को देंगे। एक या दो सुझाव स्वीकार करें और उन्हें ब्लैकबोर्ड पर अंग्रेजी में लिखें।
  3. छात्रों को जोड़ियों में संगठित करें। प्रत्येक जोड़ी से पाँच सुझावों पर चर्चा करने और उन्हें अंग्रेजी में लिखने को कहें। उनसे गलतियाँ हो जाने के बारे में चिंता न करने को कहें।
  4. तीन मिनट बाद, छात्रों से लिखना बंद करने को कहें, और तीन या चार समूहों को कुछ उदाहरण पढ़ने को कहें।

सुझाव: याद रखें कि यह चरण विचार प्राप्त करने और पाठ के लिए तैयारी करने के बारे में है। गलतियों पर ध्यान न दें। बल्कि विषय–वस्तु पर ध्यान दें; यानी, वह सुझाव जो आपके छात्र दे रहे हैं।

पढ़ते समय

  1. छात्रों से पत्र को मौन होकर पढ़ने को कहें। उन्हें पत्र को पढत़े समय उस सुझाव को रेखांकित करने को कहें जो नेहरूजी देते हैं। छात्रों को पत्र पढ़ने और सुझाव की खोज करने के लिए एक समय सीमा दें।
  2. जब समय समाप्त हो जाय, तब छात्रों से उन्हें मिले सुझावों की तुलना किसी सहपाठी (जोड़ी के रूप में), या सहपाठियों (समूह के रूप में) के साथ करने को कहें। उनसे नेहरूजी के सुझाव और उनके अपने सुझावों के बीच समानताओं और भिन्नताओं पर चर्चा करने को कहें।

  3. जब छात्र पत्र पर चर्चा करें, तब कमरे में घूमें और नोट करें कि छात्रों ने उसे कितनी अच्छी तरह से समझा है। यदि छात्रों को कोई समस्याएं हो रही हों, तो उनकी सहायता करें।

  4. कुछ मिनट बाद, छात्रों से बात करना बंद करने को कहें और उस सुझाव पर चर्चा करें जो नेहरूजी सारी कक्षा को देते हैं।

सुझाव: यह आपके लिए यह देखने का अवसर है कि आपके छात्रों ने पत्र को कितनी अच्छी तरह से समझा है। कोई बात नहीं यदि उन्होंने पाठ के हर शब्द को नहीं समझा है, लेकिन आपको यह देखना है कि उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण बातें समझ ली हैं। क्या आपके अधिकांश छात्र उस सुझाव सलाह को खोज पाए हैं जो नेहरूजी देते हैं? , तो वह क्या चीज़ है जो उन्हें समझने से रोक रही है? आप उनकी सहायता कैसे कर सकते हैंयदि नहीं? कुछ छात्रों ने दूसरों से अधिक समझा है। शायद वे समझा सकते हैं।

पठनोपरान्त

  1. सलाह देने के लिए कुछ वाक्यांश बोर्ड पर लिखें:
  2. अपने छात्रों से कल्पना करने को कहें कि वे बूढ़े दादा या दादी हैं। उनसे ऐसी कुछ सलाह सोचने को कहें जो वे अपने पोते–पोतियों को दे सकते हैं। आप एक उदाहरण दे सकते हैं: ’आपको कठिन परिश्रम करना चाहिए।’
  3. बोर्ड पर सुझाव लिखें, उदाहरण के लिएः
  4. स्पष्ट करें कि छात्र किसी भी शुरूआत का उपयोग किसी भी अंत के साथ कर सकते हैं। Infinitive संज्ञा के उपयोग को स्पष्ट करें। वाक्यों को ऊँची आवाज में पढ़ें और छात्रों से उच्चारण को दोहराने के लिए कहें।
  5. छात्रों को जोड़ियों में संगठित करें, और भूमिकाएं दें: एक छात्र दादा या दादी है; दूसरा पोता या पोती है। दादा या दादी की भूमिका निभाने वाले छात्र को दूसरे छात्र को सलाह देनी चाहिए।
  6. कुछ मिनटों के बाद, छात्रों को भूमिकाओं की अदला–बदली करने को कहें।
  7. छात्रों से स्वयं अपना ’भारत के बच्चों के नाम एक पत्र’ शीर्षक वाला पत्र लिखने को कहें।

सुझाव: किसी पाठ के मूल अंश के बारे में बोलने और लिखने की गतिविधियाँ आपके छात्रों को उसमें प्रयुक्त भाषा का अभ्यास करने का अच्छा अवसर प्रदान करती हैं। यहाँ यदि आप चाहते हैं तो भाषा के सटीक उपयोग पर ध्यान दे सकते हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों को पाठ्यपुस्तक के अध्यायों के प्रति अनुक्रिया करने, और उन्हें अपने जीवन के साथ संबंधित करने का अवसर भी देती हैं।

संसाधन 3: प्रगति और कार्यप्रदर्शन का आकलन करना

संसाधन 5: स्वयं अपनी अंग्रेज़ी का विकास करें