4 सारांश

अच्छे पाठक किसी भी भाषा में पढ़ते समय विविध प्रकार की तकनीकों का उपयोग करते हैं। वे:

  • पाठ को पढ़ते समय उसके बारे में अलग अलग तरह के प्रश्न पूछते हैं
  • जो कुछ वे पढ़ते हैं उसे समझने के लिए जिस भाषा को वे पढ़ते हैं उस भाषा का ज्ञान और दुनिया के बारे में अपने ज्ञान का उपयोग करते हैं।
  • पहचान करते हैं कि पाठ में क्या महत्वपूर्ण है ताकि वे पाठ को याद और आवश्यक होने पर पुनर्निर्मित कर सकें।

जब आपके छात्र अंग्रेजी के किसी भी तरह के पाठ को पढ़ते हैं तब इन कौशलों को विकसित करने में उनकी मदद करने के लिए आप रचनात्मक कक्षा गतिविधियों का उपयोग कर सकते हैं। इस प्रकार के कौशल, अध्यायों और पाठों को बेहतर ढंग से समझने में छात्रों की मदद करेंगे, और वे कक्षा के बाहर और अपने भावी जीवन में पाठों को पढ़ने में भी उनकी मदद करेंगे। किसी भी भाषा में किसी भी पाठ को पढ़ते समय उपयोग के लिए भी वे तकनीकें उपयोगी होंगी।

यदि आप अपने स्वयं के पठन कौशलों को विकसित करने में रुचि रखते हैं, तो आप कुछ युक्तियाँ और लिंक्स संसाधन 3 में पा सकते हैं। पठन के अध्यापन के बारे में लेखों के लिए लिंक्स आप अतिरिक्त संसाधन खंड में पा सकते हैं।

इस विषय पर अन्य माध्यमिक अंग्रेजी शिक्षक विकास इकाइयाँ ये हैं:

  • समझने के लिए पठन का: आप इस इकाई में पठन के बारे में अधिक जान सकते हैं। इसमें इस बात पर चर्चा की गई है कि अंग्रेजी पाठों को स्वतंत्र रूप से पढ़ने के तरीकों को विकसित करने के लिए आप अपने छात्रों को कैसे प्रोत्साहित कर सकते हैं।
  • आनन्द के लिए पठन को प्रोत्साहित करना: इस इकाई में आप साहित्यिक पाठों को पढ़ाने के बारे में अधिक जान सकते हैं। यह एक अन्य इकाई ’समझने के लिए पठन का समर्थन‘ के दृष्टिकोणों पर आधारित है।

3 पाठ के प्रमुख बिंदुओं को पहचानना

संसाधन