संसाधन 3: स्वयं अपनी अंग्रेज़ी का विकास करें

आपके स्वयं के पठन कौशलों का विकास करने के लिए कुछ युक्तियाँ और लिंक्स यहाँ प्रस्तुत हैं:

  • अंग्रेजी पढ़ने के आपके कौशलों को विकसित करने का सर्वोत्तम तरीका है आपसे जितना हो सके उतना पढ़ना, जिसमें अंग्रेजी अखबार और पत्रिकाएं आदि शामिल हैं। सहकर्मियों और मित्रों के साथ अंग्रेजी पाठों का आदान-प्रदान करें। यदि संभव हो तो पुस्तकालय का उपयोग करें।
  • नियमित रूप से पढ़ें। हर सप्ताह पढ़ने के लिए समय निकालें, और यदि संभव हो, तो कोई शांत आरामदेह स्थान चुनें जहाँ आपका ध्यान भंग नहीं होगा।

  • इस इकाई के बारे में आपके द्वारा पढ़ी गई तकनीकों का उपयोग करें। छात्र जो पढ़ रहे हैं उसके बारे में प्रश्न पूछें; अपने अंग्रेजी और दुनिया के ज्ञान का उपयोग करके अंदाजा लगाएं कि पाठ का क्या अर्थ है; नोट्स लेने और पाठ को याद रखने या पुनर्निर्मित करने के लिए उनका उपयोग करने का अभ्यास करें।

  • हर एक शब्द को समझने का प्रयास न करें। संदेश या विचार को समग्र रूप से समझने का प्रयास करें। हर शब्द को शब्दकोश में न खोजें – यदि संभव हो तो शब्दों के अर्थ का अंदाजा लगाने का प्रयास करें, और केवल मुख्य शब्दों की तलाश करें। याद रखें कि आप पाठों को जितनी बार चाहें उतनी बार पढ़ सकते हैं।

  • अंत में, जिन चीजों का आप आनंद लेते हैं उन्हें पढ़ें। यदि आपको मज़ा आता है तो कहानियाँ पढ़ें; या यदि आपको अपना समय बिताने के लिए क्रिकेट की खबरें पढ़ना पसंद हो तो ऐसा करें।

अपनी अंग्रेजी का विकास करने के लिए कुछ अतिरिक्त संसाधन यहाँ प्रस्तुत हैं:

संसाधन 2: जोड़ी में किये गये कार्य का उपयोग करना

अतिरिक्त संसाधन