संसाधन

संसाधन 1: नए शब्द याद रखने में छात्रों की मदद करने वाली गतिविधियाँ

  • दो शब्द, एक वाक्य: इस बारे में सीखने के लिए कि एक शब्द दूसरे शब्दों के साथ कैसे काम करता है, छात्रों को शब्दों का उपयोग करने की जरूरत होती है, यह गतिविधि छात्रों की भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए उत्साहित करती है। बोर्ड पर ऐसे दो शब्द लिखें जिनकी आप समीक्षा करना चाहते हैं और छात्रों को जोड़ी या समूहों में रखें। छात्रों से एक ऐसा वाक्य बनाने को कहें जिसमें दोनों शब्द हों। कुछ छात्रों से आपको अपने वाक्य बताने को कहें। सर्वोत्तम वाक्य चुनें और उसे छात्रों के नकल करने के लिए बोर्ड पर लिखें, फिर यही प्रक्रिया दो और शब्दों के साथ दोहराएं।

  • पाँच शब्दों की कहानी: बोर्ड पर एक ग्रिड बनाएं जिसमें उन शब्दों का संग्रह हो जिन्हें आपके छात्रों ने हाल ही में सीखा है। छात्रों को छोटे समूहों में रखें और उनसे पाँच शब्द चुनने को कहें। प्रत्येक समूह द्वारा पाँच शब्द चुन लेने के बाद, उनसे एक बहुत छोटी सी कहानी बनाने को कहें जिसमें वे सभी पाँच शब्द हों। उनके कहानियाँ बना लेने के बाद, छात्रों को अपनी कहानियाँ साझा करने के लिए जोड़ियों में रखें या हर समूह में से किसी को कक्षा को अपनी कहानी सुनाने को कहें।

  • तीन अर्थ: यह शब्दावली का पुनरावर्तन करने के लिए पाठ्यपुस्तक के शब्दकोशों का उपयोग करने का तेज और उपयोगी तरीका है। छात्रों से अपनी किताबें बंद करने के कहें। बोर्ड पर एक शब्द लिखें, फिर पाठ्यपुस्तक के शब्दकोश से तीन परिभाषाएं पढ़ें। छात्रों से अनुमान लगाने को कहें कि कौन सी परिभाषा सही है। यदि आपकी कक्षा में या कक्षा के बाहर खाली जगह है, तो आप इसे अधिक मज़ेदार बना सकते हैं और छात्रों से खड़ा होने को कह सकते हैं। यदि पहली परिभाषा सही है, तो वे कक्षा के दायीं ओर जाएंगे; यदि दूसरी सही है, तो वे कक्षा के बीच में जाएंगे; और यदि तीसरी सही है, तो वे बायीं ओर जाएंगे।
  • शब्द थैली: यह एक निरन्तर चलने वाली गतिविधि है जिसे आप पूरे स्कूल वर्ष में कर सकते हैं। प्रत्येक अध्याय के अंत में, अपने छात्रों को कागज की छोटी स्लिपें दें। उनसे स्लिप के एक ओर वे शब्द जिनकी उन्हें जरूरत है या जिन्हें वे सीखना चाहते हैं, और दूसरी ओर शब्द के बारे में जानकारी लिखने को कहें (जैसे अनुवाद, नमूना वाक्य, व्याकरण संबंधी जानकारी इत्यादि)। कक्षा के अंत में, कागज की सभी स्लिपें एकत्र करें और उन्हें एक थैली में रखें। थैली से नियमित रूप से कोई भी एक शब्द निकालें और उनके बारे में प्रश्न पूछें, जैसे ‘इसका क्या अर्थ है?’ या ‘मुझे एक नमूना वाक्य दें।’ ये त्वरित पुनरावृत्ति प्रश्नोत्तरियाँ पाठों से शब्दों को याद रखने में आपके छात्रों की मदद करेंगी।

5 सारांश

संसाधन 2: शब्दावली पढ़ाने के लिए भाषा के उदाहरणों के साथ अपनी खुद की अंग्रेजी विकसित करें