1 अपनी अंग्रेजी सुधारना

अच्छे शिक्षक अपनी अंग्रेजी सुधारने के लिए सतत प्रयास करते रहते हैं। वे पाते हैं कि इससे उन्हें कई विभिन्न तरीकों से लाभ मिलता है। पढ़ें कि ये शिक्षक क्या कहते हैं:

अब इस बारे में सोचें कि आपकी अंग्रेजी को सुधारने से आपकी मदद कैसे हो सकती है। अपने विचार नीचे दिए गए खाली स्पीच बुलबुलों या अपनी नोटबुक में लिखें। यदि हो सके, तो अपने विचारों की तुलना किसी सहकर्मी के विचारों के साथ करें।

आपके विचार चाहे जो हों, अंग्रेजी में सुधार करने से आपके निजी और व्यावसायिक जीवन में आपको सहायता मिल सकती है, आपको शिक्षण में और आपके छात्रों को भी लाभ मिल सकता है।

केस स्टडी 1: श्रीमती सुनीता अपनी अंग्रेजी सुधारना चाहती हैं और एक अंग्रेजी क्लब की स्थापना करती हैं

श्रीमती सुनीता एक ग्रामीण सरकारी माध्यमिक स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती हैं। एक छात्रा के रूप में, उन्होंने अंग्रेजी अच्छी लगती थी और वे परीक्षाओं में अच्छा करती थीं। अब वे आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी पढ़ती और लिखती हैं लेकिन अंग्रेजी बोलने और सुनने के संबंध में कम आश्वस्त हैं। वे इन कौशलों को विकसित करना चाहती हैं, लेकिन इसमें उन्हें कठिनाई हो रही है क्योंकि वे किसी अंग्रेजी बोलने वाले परिवेश में न तो रहती हैं और न ही काम करती हैं।

हमारे स्थानीय DIET में हाल के प्रशिक्षण सत्र में, मैंने अपने प्रशिक्षक से इस बारे में पूछा कि हम माध्यमिक अंग्रेजी शिक्षक अपनी अंग्रेजी कैसे सुधार सकते हैं। हमारे प्रशिक्षक ने हमें एक रेडियो कार्यक्रम के बारे में बताया [TeachingEnglish, 2012]। उसमें, शिक्षक इस बारे में बातचीत करते थे कि अपने अंग्रेजी कौशलों को सुधारने के लिए उन्होंने क्या किया। उनमें से एक ने बोलने और सुनने का अभ्यास करने के लिए एक अंग्रेजी क्लब शुरू किया।

DIET से आए हमारे प्रशिक्षक ने सोचा कि अंग्रेजी क्लब शुरू करना एक बहुत अच्छा विचार है, और हमें भी ऐसा ही लगा। उन्होंने आस-पास के स्कूलों के शिक्षकों को सप्ताह में एक बार केवल अंग्रेजी में हमारी पसंद के किसी भी विषय, या यहाँ तक कि किसी ऐसे लेख या किसी बात के बारे में चर्चा करने के लिए एकत्र किया जिसे हर एक ने पहले से पढ़ा हो।

इस विचार ने मुझे आकर्षित किया क्योंकि मैं एक ग्रामीण क्षेत्र में रहती हूँ जहाँ अंग्रेजी का अभ्यास करना कठिन है। मैं हमेशा सोचती थी कि मुझे उन लोगों के साथ अंग्रेजी बोलने का अभ्यास करना चाहिए जो उसे धाराप्रवाह बोलते हैं, लेकिन शो को सुनने के बाद, मुझे पता चला कि मुझे केवल अभ्यास करने की जरूरत है – और कि अन्य शिक्षक भी मेरी जैसी स्थिति में थे। इसलिए मैंने इस समूह में हर सप्ताह एक घंटे के लिए नियमित रूप से जाना शुरू किया।

सबसे पहली बार जब हम मिले, मुझे अंग्रेजी बोलने में शर्मिंदगी महसूस हुई, और मैं घबरा रही थी कि मुझसे गलतियाँ हो जाएँगी। लेकिन हमारे जारी रखने के साथ, मैं अधिक आश्वस्त हो गई हूँ, और मैंने गलतियों के बारे में चिंता न करना सीख लिया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सब बोलने – और, बेशक, एक दूसरे की बात सुनने का अभ्यास करते हैं!

शुरू में हमने बात करने के विषयों की तैयारी करने का प्रयास किया, हमने पाया कि हमारे पास इसके लिए अधिक समय नहीं था। लेकिन हमें पता चला कि हमें बोलने के लिए कोई विषय चाहिए, इसलिए हम लोग बारी-बारी से विषय चुनने लगे। उदाहरण के लिए, पिछले हफ्ते हमने भोजन पर बातचीत की। हमने व्यंजन विधियों का आदान-प्रदान किया, और हमारे द्वारा खाए गए अच्छे और बुरे व्यंजनों के बारे में बात की। यह मज़ेदार रहा, और मुझे भोजन पकाने के बारे में भी कुछ अच्छे विचार मिले!

कभी-कभी मैं क्लब नहीं जा पाती हूँ क्योंकि मैं बहुत अधिक व्यस्त हूँ – और यह बात हम सबके लिए सच है। लेकिन हमने निश्चय किया कि चाहे कितने भी लोग वहाँ मौजूद हों क्लब अवश्य आयोजित होगा। इससे मुझे अंग्रेजी बोलने में अधिक आश्वस्त होने में मदद मिली, और इसका मतलब है कि मैं अपनी कक्षाओं में भी अधिक आश्वस्त हूँ।

गतिविधि 1: अपनी खुद की अंग्रेजी सुधारें

केस स्टडी 1 में, श्रीमती सुनीता ने जाना कि वे अंग्रेजी बोलने और सुनने में कम आश्वस्त थीं, जिसके कारण उन्होंने अंग्रेजी क्लब जाना शुरू किया। अब तालिका 1 पढ़ें, जिसे उन्होंने अपने अंग्रेजी कौशलों का वर्णन करने के लिए भरा है।

तालिका 1 श्रीमती सुनीता अपने अंग्रेजी कौशलों का वर्णन करते हुए।
कौशल का प्रकारमेरे अंग्रेजी कौशलसुधारने के लिए मैं क्या कर सकती हूँ
Reading EnglishI can read and understand most English texts. I read English newspapers when I can. Sometimes I don’t know the vocabulary.Continue to read texts as much as possible. Use a dictionary to look up words.
Writing EnglishI can write texts quite accurately.Right now I will not work on writing. I prefer to spend my time developing my speaking skills.
Listening to EnglishI don’t have many opportunities to listen to English.Listen to the news in English once a week, on TV or the radio. Go to English club once a week.
Speaking EnglishI don’t have many opportunities to speak in English.Go to English club once a week – and speak as much as I can during the session.

अब तालिका 2 या इसकी प्रतिलिपि का उपयोग करते हुए, खुद के लिए तालिका पूरी करें। सबसे पहले, अपनी क्षमताओं और अंग्रेजी में जो कुछ आप पहले से करते हैं इसके बारे में कुछ नोट्स बनाएं। आपके नोट्स केस स्टडी 1 के शिक्षक के समान हो सकते हैं, या आपका मामला बहुत अलग हो सकता है। उन क्षेत्रों की पहचान करें जिनमें आप अपनी अंग्रेजी सुधार सकते हैं। इस बारे में कुछ नोट्स बनाएं कि आपके विचार से आप क्या करके अपने आप के सुधरने में मदद कर सकते हैं। हो सके तो अपने किसी सहकर्मी के साथ इन विचारों पर चर्चा करें।

तालिका 2 अंग्रेजी कौशल टेम्प्लेट।
Type of skillMy English skillsWhat I can do to improve
Reading English
Writing English
Listening to English
Speaking English

आपको अपनी अंग्रेजी को विकसित करने पर क्यों विचार करना चाहिए

2 बोलने और सुनने के कौशल विकसित करना