5 सारांश

यह इकाई आपको स्व-समीक्षा चक्र के माध्यम से समीक्षा कराती है यह आपका परिचय कुछ उपकरणों से कराती है जिसका उपयोग आप तथ्य एवं प्रमाण इकट्ठा करने और अपने विद्यालय की समीक्षा करने के लिए कर सकते हैं।

विद्यालय के प्रदर्शन के प्रमुख पहलुओं के बारे में एक संगठित तरीके से तथ्य एवं प्रमाण इकट्ठा करने से आपको अपने कार्यों और योजनाओं को समायोजित करने में सहायता मिलेगी। यह एक ऐसा कार्य है जिसे साझा किया जा सकता है, लेकिन प्रारंभ में इसके लिए सशक्त नेतृत्व और विश्वास की संस्कृति के निर्माण की आवश्यकता है। जैसे जैसे विद्यालय अधिक स्वायत्त होते जाते हैं, यह काम जवाबदेही के साथ-साथ चलता रहता है; विद्यालय की स्व-समीक्षा एक वस्तु-परक प्रक्रिया है जो प्रभावपूर्ण बनाकर कमजोरियों को दूर करने के लिए उपयुक्त प्रमाण प्रदान करती है। विस्तृत स्व-समीक्षा का अर्थ है कि विद्यालय पूरे विश्वास के साथ नियोजन कर सकता है और चीजों को प्राथमिकता के क्रम में रख सकता है, जिससे वह प्रति वर्ष और प्रभावी तथा और भी बेहतर बन सकता है।

यह इकाई उन इकाइयों के समुच्चय या परिवार का हिस्सा है जो नेतृत्व पर दृश्य के महत्वपूर्ण क्षेत्र से संबंधित हैं (नेशनल कॉलेज ऑफ लीडरशिप के साथ संरेखित)। आप अपने ज्ञान और कौशलों को विकसित करने के लिए इस समुच्चय में आगे आने वाली अन्य इकाइयों पर नज़र डालकर लाभान्वित हो सकते हैं:

  • अपने विद्यालय के लिए एक साझा स्वप्न का निर्माण करना
  • विद्यालय की विकास योजना का नेतृत्व करना
  • अपने विद्यालय को सुधारने के लिए वैविध्यता पर उपलब्ध आँकडों का उपयोग करना
  • अपने विद्यालय में परिवर्तन का नियोजन और उसका नेतृत्व करना
  • अपने विद्यालय में परिवर्तन को कार्यान्वयित करना।

4 स्व-समीक्षा के साधन

संसाधन