यह दृष्टिकोण क्यों महत्वपूर्ण है

कहानी सुनाना सस्वर वाचन से भिन्न है, क्योंकि इसमें याद के आधार पर वर्णन किया जाता है जिसमें पाठ से (Text) पढ़ना शामिल नहीं होता। इसीलिए इसमें एक संसाधन की आवश्यकता होती है एक कथावाचक की।

कहानियाँ लोगों को जीवन का अर्थ समझने में मदद करती हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही ऐसी कई पारंपरिक कहानियाँ हैं, जो उनसे जुड़े समाजों और समुदायों के कुछ नियमों और मूल्यों को समझने में मदद करती हैं। अनेक भाषाओं और संस्कृतियों की मौजूदगी के कारण भारत ओजस्वी लोक कथाओं में विशेष रूप से समृद्ध है।

आपके छात्रों के भाषा कौशल के विकास में कथावाचन एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह न केवल बुद्धिमत्ता और ज्ञान को याद रखने योग्य तरीकों में आगे बढ़ाता है, बल्कि यह छात्रों की कल्पना के विकास में भी मदद करता है, कहानी में अलग–अलग काल एवं स्थानों के विचारों को वास्तविक एवं काल्पनिक पात्रों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं

1 कथावाचन का उपयोग क्यों करें?