संसाधन 3: केस स्टडी 3 के लिए सुझाए गए उत्तर

सारणी R3.1 सूचना पाठ - भरे गए उदाहरण में सबसे अधिक और सबसे कम महत्वपूर्ण विचारों की पहचान करना। (स्रोत: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, 2007)
जीवों में श्वसनअधिक महत्वपूर्ण विचारकम महत्वपूर्ण विचार
क्या आपने कभी सोचा है कि भारी व्यायाम के बाद आपकी माँसपेशियों में ऐंठन क्यों होता है? जब माँसपेशियों की कोशिकाएँ वायुरहित श्वसन करती हैं तो ऐंठन होती है। ग्लूकोज़ के आंशिक भंग से लैक्टिक एसिड उत्पादित होता है। लैक्टिक एसिड का संचय माँसपेशियों में ऐंठन का कारण बनता है। हमें गर्म पानी से स्नान करने या मालिश के बाद ऐंठन से राहत मिलती है। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि ऐसा क्यों है? गर्म पानी से स्नान या मालिश से रक्त के परिसंचरण में सुधार होता है। परिणामस्वरूप, माँसपेशियों की कोशिकाओं को ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती है। ऑक्सीजन की आपूर्ति में बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप लैक्टिक एसिड पूरी तरह कार्बन डाइऑक्साइड और जल में परिवर्तित होता है।

माँसपेशियों की कोशिकाएँ वायुरहित रूप से साँस लेती हैं

ग्लूकोज़ के आंशिक भंग से लैक्टिक एसिड उत्पादित होता है।

लैक्टिक एसिड माँसपेशियों में ऐंठन का कारण बनता है

ऑक्सीजन, लैक्टिक एसिड को कार्बन डाइऑक्साइड और जल में पूरी तरह परिवर्तित करता है

व्यायाम के बाद माँसपेशियाँ ऐंठ जाती हैं

गर्म पानी से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है।

रक्त परिसंचरण से माँसपेशियों की कोशिकाओं को ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है

जब ऑक्सीजन लैक्टिक एसिड को पूरी तरह परिवर्तित कर दे, तब ऐंठन समाप्त हो जाती है

प्रमुख वैज्ञानिक विचार

ग्लूकोज़ के आंशिक भंग से लैक्टिक एसिड उत्पादित होता है।

ऑक्सीजन द्वारा लैक्टिक एसिड का संपूर्ण विश्लेषण, लैक्टिक एसिड को कार्बन डाइऑक्साइड और जल में परिवर्तित करता है

संसाधन 2: समूहकार्य का उपयोग करना

संसाधन 4: अधिक या कम महत्वपूर्ण जानकारी