संसाधन 4: अधिक या कम महत्वपूर्ण जानकारी

आप किसी भी विषय से पढ़ने के लिए अवतरण का चयन कर सकते हैं। यह पाठ्यपुस्तक से या इंटरनेट से मुद्रित किया जा सकता है। यह व्यक्तिगत, जोड़ी में या सामूहिक गतिविधि हो सकती है। यदि आपके छात्र जोड़े या समूहों में काम करते हैं, तो वे इस बारे में परस्पर चर्चा और तुलना कर सकते हैं कि पाठ में क्या जानकारी अधिक या कम महत्वपूर्ण है, और वापस पूरी कक्षा को सूचित करने से पहले अपनी प्रतिक्रियाओं का मिलान और रूपरेखा तैयार कर सकते हैं।

सत्र में आपके छात्रों से कितनी मात्रा में पढ़ने की उम्मीद की जा रही है, इस पर निर्भर करते हुए आप अपनी इच्छा के अनुसार सारणी को बड़ा या छोटा कर सकते हैं। आपके छात्र पठित विषय का सारांश लिखने या रिपोर्ट करने के लिए पूरी की गई सारणी का उपयोग कर सकते हैं।

छात्रों के लिए निर्देश

अध्याय, अवतरण या लेख पढ़ें, और अधिक तथा कम महत्वपूर्ण जानकारी को नोट करें। जब आप यह काम ख़त्म कर लें, तब चार्ट के निचले हिस्से में जाएँ और लिखें कि आपकी राय में संपूर्ण अध्याय, अवतरण या लेख में महत्वपूर्ण विचार क्या है।

सारणी R4.1 सूचना पाठ में अधिक और कम महत्वपूर्ण जानकारी को परिभाषित करना।
पाठ्यपुस्तक के अध्याय, अवतरण या लेख का शीर्षक
पठित पन्ने
अधिक महत्वपूर्ण विचार और जानकारीकम महत्वपूर्ण विचार और जानकारी
प्रमुख विचार

संसाधन 3: केस स्टडी 3 के लिए सुझाए गए उत्तर

अतिरिक्त संसाधन