5 सूचना पाठ में विचारों का महत्व

आपके छात्रों की मदद करने का एक और तरीक़ा उन्हें यह सिखाना है कि किस प्रकार पाठ की जानकारी को उसके महत्व के अनुसार वर्गीकृत किया जा सकता है। आप एक शिक्षिका का केस स्टडी पढ़ेंगे, जो उन्होंने अपनी कक्षा में संपन्न किया।

केस स्टडी 3: सूचना पाठ में विचारों के महत्व की स्थापना

सुश्री अंजलि जबलपुर में सातवीं कक्षा की शिक्षिका हैं। यहाँ वे वर्णित करती हैं कि उन्होंने एक विज्ञान पाठ में जानकारी को उसके महत्व के अनुसार वर्गीकृत करने में अपने छात्रों की किस प्रकार मदद की।

मैंने हमारे विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में जीवों में श्वसन संबंधी एक अध्याय का चयन किया (नीचे, सारिणी 2 के पहले स्तंभ में अवतरण देखें)। हमने पहला पाठ ज़ोर से एक साथ पढ़ते हुए शुरुआत की। फिर मेरे छात्रों ने दुबारा अपने आप उसे पढ़ा।

प्रत्येक छात्र को आंशिक रूप से भरी गई सारिणी की एक प्रति सौंपने के बाद, मैंने उनकी जोड़ियाँ बनाई और उनसे पाठ में ऐसे विचारों को पहचानने और संबंधित स्तंभों में नोट करने के लिए कहा, जो उनके विचार में अधिक महत्वपूर्ण थे और जो कम महत्वपूर्ण थे। जैसे ही उन्होंने कार्य पूरा किया, उन्होंने सारिणी में नीचे की ओर उपलब्ध कराए गए स्थान पर, अवतरण में प्रस्तुत विज्ञान की प्रमुख अवधारणाओं का सार प्रस्तुत किया।

जब मेरे छात्र काम कर रहे थे, मैं उन पर निगरानी रखते हुए कक्षा में चारों ओर चहलक़दमी करने लगी। जहाँ मैंने देखा कि वे अच्छी प्रगति कर रहे हैं, मैंने उनकी प्रशंसा की तथा आगे और प्रश्न करते हुए उन्हें प्रेरित किया। जहाँ मैंने देखा कि उन्हें परेशानी हो रही है, तो मैंने उनको गाइड करने की कोशिश की। सारिणी 2 उनके द्वारा तैयार नोट्स का एक उदाहरण दर्शाती है।

सारिणी 2 सूचना पाठ में विचारों के सापेक्ष महत्व को पहचानना। (स्रोत: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, 2007)
जीवों में श्वसनअधिक महत्वपूर्ण विचारकम महत्वपूर्ण विचार

क्या आपने कभी सोचा है कि भारी व्यायाम के बाद आपकी माँसपेशियों में ऐंठन क्यों होती है? जब माँसपेशियों की कोशिकाएँ वायुरहित श्वसन करती हैं तो ऐंठन होती है। ग्लूकोज़ के आंशिक भंग से लैक्टिक एसिड उत्पादित होता है। लैक्टिक एसिड का संचय माँसपेशियों में ऐंठन का कारण बनता है। हमें गर्म पानी से स्नान करने या मालिश के बाद ऐंठन से राहत मिलती है। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि ऐसा क्यों है? गर्म पानी से स्नान या मालिश से रक्त के परिसंचरण में सुधार होता है। परिणामस्वरूप, माँसपेशियों की कोशिकाओं को ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती है। ऑक्सीजन की आपूर्ति में बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप लैक्टिक एसिड पूरी तरह कार्बन डाइऑक्साइड और जल में परिवर्तित होता है।

माँसपेशियों की कोशिकाएँ वायुरहित रूप से साँस लेती हैंव्यायाम के बाद माँसपेशियाँ ऐंठ जाती हैं
प्रमुख वैज्ञानिक विचार
ग्लूकोज़ के आंशिक भंग से लैक्टिक एसिड उत्पादित होता है।

यह अभ्यास जानकारी-आधारित पाठों के मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने में छात्रों की मदद करने के लिए उपयोगी है। ऐसा करते हुए, वे अपने पठन कौशलों का अभ्यास कर रहे हैं और साथ ही साथ विज्ञान की अपनी समझ में सुधार कर रहे हैं।

इस केस स्टडी में संदर्भित अवतरण के लिए पूरी की गई सारिणी के उदाहरण के लिए संसाधन 3 देखें।

गतिविधि 5: अपने छात्रों को जानकारी–आधारित पाठ से जुड़े विचारों के महत्व के स्तर की पहचान करना सिखाना

आपको इस गतिविधि के लिए संसाधन 4 को देखना और मार्गदर्शन के लिए केस स्टडी 3 का उपयोग करना होगा।

अपने किसी विषय की पाठ्यपुस्तकों में से एक अवतरण या एक पृष्ठ चुनें या ऑनलाइन आपके द्वारा खोजे गए उपयुक्त वेब पृष्ठों के प्रिंटआउट की प्रतियाँ तैयार करें। अपने छात्रों को जोड़े में व्यवस्थित करें और उन्हें मिल जुल कर यह तय करने के लिए कहें कि विषय की प्रमुख अवधारणाओं की दृष्टि से कौन-सी जानकारी अधिक महत्वपूर्ण है और कौन-सी कम महत्वपूर्ण। जब वे काम कर रहे हों, तब उनके पठन समझ और विषय की समझ पर निगरानी रखें। अपनी टिप्पणियों को नोट करें। अपने अगले पाठ की सामग्री की योजना बनाने के लिए इस जानकारी का उपयोग करें, ताकि वह उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करे।

4 किसी जानकारी पाठ में मुख्य बिंदुओं को पहचानना

6 सारांश